गलत Posture से Back Pain क्यों होता है?

कारण, लक्षण और सही Posture सुधारने के आसान तरीके।

Introduction

आज की digital lifestyle में ज़्यादातर लोग लंबे समय तक लैपटॉप, मोबाइल या ऑफिस चेयर पर ज्यादा समय बैठे रहते हैं। गलत तरीके से बैठना हो खड़े होना हो या चलना हो, ये धीरे-धीरे हमारी रीढ़ (spine) पर बुरा असर डालता है। यह गलत posture आगे चलकर back pain, neck pain और shoulder pain का बड़ा कारण बन जाता है।

इस लेख में हम जानेंगे कि गलत posture से back pain क्यों होता है? इसके लक्षण क्या हैं और इसे सही करने के आसान और practical तरीके कौन-से हैं।

Posture क्या होता है?

Posture का मतलब होता है, हमारा शरीर चलते, खड़े होते या बैठते समय किस position में रहता है।

  • गर्दन और कंधों पर extra दबाव नहीं पड़ता।
  • Muscles balanced रहती हैं।
  • गलत posture में ये होता हैं।
  • Spine झुक जाती है।
  • Muscles पर uneven दबाव पड़ता है।
  • धीरे-धीरे दर्द शुरू हो जाता है।

गलत Posture से Back Pain क्यों होता हैं?

Spine पर ज़्यादा दबाव पड़ता है।

जब आप झुककर बैठते हैं, गर्दन आगे निकालकर मोबाइल को देखते हैं, तो आपके spine की natural shape बिगड़ जाती है। इससे lower back और upper back पर extra pressure पड़ता है, जो pain का मूल कारण बनता है।

Muscles कमजोर और tight हो जाती हैं।

गलत posture में आपकी कुछ muscles ज़्यादा काम करती हैं और कुछ muscles बिल्कुल नहीं।इससे कुछ muscles tight हो जाती हैं। कुछ कमजोर पड़ जाती हैं। यही muscle imbalance back pain को जन्म देता है।

लंबे समय तक बैठना। (Sitting Lifestyle)

लगातार घंटों बैठना, खासकर बिना break के, back pain का सबसे बड़ा कारण हो जाता है। students और Office workers में यह समस्या बहुत common है।

गलत तरीके से सोना।

अगर आप बहुत soft mattress पर सोते हैं। पेट के बल सोते हैं। गर्दन को गलत angle पर रखते हैं। तो इससे भी आपके spine पर असर पड़ता है और सुबह उठते ही कमर दर्द महसूस होता है।

गलत Posture के Common लक्षण। (Symptoms)

  • सिर दर्द।
  • लगातार कमर दर्द।
  • गर्दन और कंधों में जकड़न।
  • बैठने में discomfort।
  • जल्दी थकान।

अगर ये लक्षण रोज़ महसूस हो रहे हैं, तो आपके लिए posture को सुधारना बहुत ज़रूरी है।

Back Pain से बचने के लिए Posture कैसे सुधारे?

सही तरीके से बैठना।

  • Chair पर पीठ सीधी रखें।
  • Feet ज़मीन पर पूरे टिके हों।
  • Screen आंखों के level पर हो।

Mobile Use Posture सुधारे।

  • मोबाइल आंखों की height पर रखें।
  • गर्दन झुकाकर मोबाइल न देखें।
  • हर 20–30 मिनट में break लें।

Daily Posture Exercisesरोज़ 10–15 मिनट देकर यह exercises करें।

  • Cat–Cow stretch
  • Shoulder rolls
  • Back extension exercise

सोने का सही तरीका।

  • Side position में सोना बेहतर है।
  • Medium-firm mattress use करें।
  • Pillow गर्दन को support दे।

Awareness सबसे ज़रूरी है।

Posture corrector belt सिर्फ reminder का काम करता है। असल सुधार awareness + exercise से ही होता है।

कब Doctor से सलाह लेनी चाहिए?

अगर:
  • दर्द बहुत तेज़ है।
  • पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन है।

2–3 हफ्तों में आराम नहीं मिल रहातो physiotherapist या doctor से ज़रूर सलाह लें।

निष्कर्ष (Conclusion)

आपका गलत posture धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और back pain को जन्म दे देता है। अच्छी बात यह है कि थोड़ी सी awareness, सही habits और daily exercises से आपका posture सुधारा जा सकता है।आज से ही अपने चलने, बैठने और सोने के तरीके पर ध्यान दें क्योंकि सही posture ही आपके pain-free life की कुंजी है।

Disclaimer

यह लेख केवल educational purpose के लिए है। किसी भी exercise या health advice को अपनाने से पहले doctor या physiotherapist की सलाह ज़रूर लें।

Leave a Comment